गिरडीह, मई 3 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर वन प्रक्षेत्र में शिकारियों के हौसले बुलंद हैं। शनिवार को शिकारियों ने तीर मारकर एक मादा हिरण को मौत की गोद में सुला दिया। जख्मी हिरण जान बचाने के लिए बूढ़ाचांच जंगल से भागता हुआ मंदिर होते हुए अटका गांव के खेत तक पहुंची, जहां उसकी मौत हो गई। बूढ़ाचांच निवासी सामाजिक कार्यकर्ता राणा प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को जख्मी हालत में हिरण बूढ़ाचांच जंगल की ओर से तेजी से भागती हुई बूढ़ाचांच मंदिर होते हुए अटका की ओर दौड़ रही थी। इसी बीच अटका गांव के खेत में जाकर वह गिर गई और दम तोड़ दिया। यह भी पढ़ें- हिरणों के अस्तित्व पर संकट ग्रामीणों ने दिखाई जागरुकता हिरण के शरीर पर तीर के हमले जैसे गहरे जख्म के निशान मिले हैं। आशंका है कि शिकारियों ने जंगल में ही तीर से हमला किया, जिसके बाद वह जान बचाकर भागी।घटना ...