गिरडीह, मई 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। जन वितरण प्रणाली में बड़े घोटाले का पर्दाफाश हुआ है। होम डिलीवरी के तहत गोदाम से पीडीएस दुकान भेजे गए अनाज में 4 क्विंटल 2 किलो की हेराफेरी पकड़ी गई है। डीलर के संदेह पर एजीएम संतोष कुमार, मुखिया बंधन महतो और पंसस गुड़िया कुमारी की मौजूदगी में दोबारा वजन कराने पर अनाज कम निकला। यह मामला मुंडरो पंचायत के बिहारो स्थित डीलर मनोज कुमार सिंह की पीडीएस दुकान का है। मनोज सिंह को तीसरी बार कम अनाज भेजा गया है। इसके पहले भी दो बार गोदाम से कम अनाज की आपूर्ति हो चुकी है। डीलर मनोज सिंह ने बताया कम अनाज भेजने पर संदेह हुआ। यह भी पढ़ें- सरकारी राशन दुकान पर अनियमित वितरण की शिकायत जब दोबारा वजन कराने को कहा तो ड्राइवर और मजदूर गाड़ी और अनाज छोड़कर भाग गए। अब कार्डधारियों में अनाज कैसे बांटूं। इस हेराफेरी के बीच दुका...