गिरडीह, जून 29 -- बगोदर। बगोदर इलाके में रविवार को मानसून की पहली बारिश हुई। इलाके में झमाझम हुई बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों का कहना है कि मानसून का आगाज बेहतर है, इससे इस साल अच्छी बारिश होने की उम्मीद जगी है। कृषि कार्य के लिए महत्वपूर्ण माने जानेवाले नक्षत्र आद्रा में बारिश न होने से बगोदर में खेती प्रभावित हो गई थी। एक ओर खेतों में धान के बिचड़े नहीं लग पा रहे थे, वहीं खेत-बारी में लगाई गई मकई, अरहर समेत अन्य फसलें भी पानी के अभाव में प्रभावित थीं। बारिश न होने से बीजों में अंकुरण नहीं हो रहा था। यह भी पढ़ें- Jahanabad News शाम को चली हवा तो मिली उमस भरी गर्मी से राहत जो बीज अंकुरित हुए थे, वे भी नमी के अभाव में विकसित नहीं हो पा रहे थे। बारिश के अभाव में बगोदर क्षेत्र में धान की खेती सबसे ज्यादा प्रभावित थी। कुछ जग...