बगोदर में भाजपा को झटका, 51 लोग भाकपा माले में शामिल
गिरडीह, अक्टूबर 2 -- बगोदर, प्रतिनिधि। भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर गुरुवार को बगोदर के अड़वारा पंचायत के साव टोला के 51 लोग भाकपा माले में शामिल हो गए। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने सभी को पार्टी का लाल झंडा थमाकर स्वागत किया। मौके पर उन्होंने सुख-दुख में साथ देने का वादा दोहराया। बताया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा का सदस्यता अभियान चल रहा है, जिसके तहत कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। इसी कड़ी में लोगों ने भाकपा माले का दामन थामा है। पार्टी में शामिल होनेवालों में मुख्य रूप से महेंद्र साव, थानू साव, जानकी साव, बासुदेव साव, भुनेश्वर साव, रूबी देवी, कुंती देवी, कमली देवी समेत 51 लोग हैं। इस अवसर पर भाकपा माले के प्रखंड सचिव परमेश्वर महतो, पूनम महतो, पवन महतो, उप प्रमुख हरेंद्र कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.