बगोदर में बदला मौसम, तेज हवा-बारिश व ओलावृष्टि से गिरा पारा
गिरडीह, मई 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बुधवार को बगोदर प्रखंड और आसपास के इलाकों में मौसम ने अचानक करवट ली। काले बादलों के साथ तेज हवाओं और जोरदार बारिश हुई। बारिश के दौरान ओलावृष्टि भी हुई। आधे घंटे से अधिक हुई बारिश से तापमान गिर गया और मौसम सुहाना हो गया। पखवाड़े भर से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को बड़ी राहत मिली। दिन-रात की उमस और बिजली की आंख-मिचौली से लोग परेशान थे। तेज हवा से कई जगह पेड़ों की टहनियां गिरीं। ओलावृष्टि से फसलों को फिर नुकसान पहुंचा है। किसानों की चिंता बढ़ गई है। बारिश के बाद बाजार और सड़कों पर भी रौनक लौटी। लोग सुहाने मौसम का आनंद लेते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.