बगोदर में नुक्कड़ नाटक से गूंजा नशामुक्त समाज का संदेश
गिरडीह, जून 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। नशे के अंधेरे को मात देने के लिए बगोदर में नुक्कड़ नाटक कर उजाला फैलाने कका प्रयास किया गया। निषिद्ध मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चल रहे राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान के तहत प्रखंड में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नाटक का मकसद सामाजिक जागरूकता बढ़ाना, युवाओं को सकारात्मक दिशा देना और नशामुक्त-स्वस्थ समाज के निर्माण में हर आम आदमी की भागीदारी सुनिश्चित करना था। कलाकारों की प्रस्तुति ने दिल को झकझोर दिया। मंच पर दिखाया गया कि नशीले पदार्थ का एक घूंट कैसे इंसान का जीवन बर्बाद करता है, परिवार के रिश्तों में दरार डालता है और समाज में चोरी, हिंसा जैसे अपराधों को जन्म देता है। यह भी पढ़ें- नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश युवाओं का भविष्य कैसे नशे की लत में घुट-घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.