गिरडीह, जून 27 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में शुक्रवार देर शाम तालाब में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का नाम प्रमोद बिंद 40 साल है तथा वह बगोदर के बेलदारी टोला का रहने वाला था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचे जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने शोक - संवेदना व्यक्त की। बताया जाता है कि शौच के लिए वह बगोदर बेलदारी टोला के बड़का बांध तालाब गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...