गिरडीह, जुलाई 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर विधानसभा क्षेत्र के अलपीटो पंचायत अंतर्गत छाताटांड़ में हाई टेंशन बिजली तार की चपेट में आने से राजेश यादव की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, राजेश गुरुवार शाम घर नहीं लौटे थे। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह उनका शव घर के पीछे मकई बारी में पड़ा मिला। शव देखते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर बिजली विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया।

स्थानीय नेताओं की प्रतिक्रिया मौके पर पहुंचे जिप सदस्य शेख तैयब ने बताया कि घटनास्थल के पास हाई टेंशन तार काफी नीचे झूल रहा था। संभावना है कि उसी के संपर्क में आने से राजेश की ...