गिरडीह, मार्च 22 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड व आसपास का नजारा शनिवार को कुछ समय तक जम्मू-कश्मीर जैसा दिखाई दिया। बर्फ से खेत और खलिहान ढंक गया था। घरों की छत व आंगन का भी वैसा हीं नजारा था। काली सड़कें भी ओलावृष्टि के बाद सफेद दिखाई पड़ रहा था। करीब 10 मिनट तक ओलावृष्टि से जगह-जगह बर्फ हीं बर्फ दिखाई दे रहा था। बारिश के साथ इलाके में हुई जमकर बर्फबारी से यह नजारा दिखाई दे रहा था। सालों बाद इस तरह से ओलावृष्टि कौतूहल का विषय बना हुआ था। बच्चें पहली बार इस तरह की ओले देख उत्साहित थे एवं उससे खेल रहे थे। ओलावृष्टि का असर आम के मंजर और टिकौला (फल) पर भी पड़ा है। ओलावृष्टि के कारण मंजर के साथ आम के टिकौले झर आए। इतना हीं नहीं विभिन्न पेड़-पौधों की पत्तियां भी डाल से टूटकर जमीन पर गिर गया। दूसरी ओर ओलावृष्टि का असर जेठुआ फसलों पर भी पड़ा ...