गिरडीह, मई 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अवैध बालू परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सीओ प्रवीण कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान बगोदर थाना क्षेत्र के हेसला-तिरला मोड़ से बालू लदे तीन ट्रैक्टर जब्त किए गए।कार्रवाई की जानकारी सीओ प्रवीण कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में छापेमारी कर तीन ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। जब्त सभी वाहनों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए बगोदर थाना को सौंप दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध बालू कारोबार के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और इसमें संलिप्त लोगों पर नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। यहां बता दें कि सरिया और बगोदर थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.