गिरडीह, अक्टूबर 6 -- रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन बगोदर में पूर्व निर्धारित 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाला दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार अब अपरिहार्य कारणों से 5 और 6 दिसंबर को आयोजित होगा। तैयारियों को लेकर महाविद्यालय के बिरसा मुंडा सभागार में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार दुबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। उन्होंने बताया कि सेमिनार का विषय भारतीय ज्ञान प्रणाली पर आधारित शिक्षक शिक्षा की वैश्विक प्रासंगिकता: परिप्रेक्ष्य, अभ्यास और संभावनाएँ है। सचिव शैलेंद्र कुमार मालव के निर्देश पर इसे ऐतिहासिक पैमाने पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद शामिल होंगे। बैठक में आवास, भोजन व सत्र संचालन पर चर्चा हुई। मौके पर डॉ. जगदीश प्रसाद मेहता, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. लक्ष्मी कुमारी, योगेंद्र कुमार, सर्वेश शुक्ला सहित स...