गिरडीह, अप्रैल 21 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर में जाम की समस्या आम बात हो गई है। खासकर वैवाहिक लग्नों में बाजार में भीड़-भाड़ और आवागमन बढ़ने के कारण जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वैसे नेहरू चौक के पास जाम लगना रोज की बात है। जाम के झंझट का सामना लोगों को रोज करना पड़ रहा है। इन दिनों जाम की समस्या कुछ ऐसी हो गई है कि जाम हटाने एवं आवागमन व्यवस्थित करने के लिए पुलिस को भी पसीने बहाने पड़ रहे हैं। वहीं जाम में फंसे लोगों खासकर बाइक सवारों को भी इस भीषण गर्मी में पसीने निकल रहे हैं। वैवाहिक लग्नों में जाम लगने की मुख्य वजह लोगों की जल्दबाजी है। जल्दी जाने की आपाधापी में जाम लग रहा है। इसके अलावा सड़क पर फुटपाथी दुकानों का कब्जा, बगोदर बाजार में बड़े पैमाने पर बड़े-बड़े मॉर्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण होना और उसके बाहर पार्किंग की सुविधा न...