गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सरकार को सालाना लाखों का राजस्व देने वाला बगोदर का बस स्टैंड बदहाल है। इसकी बदहाली को देखना वाला कोई नहीं है। एक ओर जहां कचरों का अंबार लगा हुआ रहता है वहीं दूसरी ओर यात्रियों एवं वाहन चालकों को पीने की पानी के लिए मोहताज रहना पड़ रहा है। बस स्टैंड परिसर में पानी की सुविधा के लिए जल मीनार लगाया गया है, मगर 6 महीने से जल मीनार खराब पड़ा हुआ है। जल मीनार खराब रहने के कारण लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जल मीनार के बगल में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना केंद्र संचालित है। जिसका संचालन पानी खरीद कर करना पड़ रहा है। केंद्र के संचालक ने बताया कि स्थानीय मुखिया से भी इसकी शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद मुखिया के द्वारा मिस्त्री को भेजा गया था मगर मिस्त्री ने बताया कि सामान खराब है। सामान बदलने में 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.