बगोदर के 4 बेटे-बेटियों को मिली शिक्षक की नौकरी
गिरडीह, जून 30 -- बगोदर। सोमवार का दिन बगोदर के लिए खास रहा। इस दिन बगोदर के चार बेटा-बेटियों ने सफलता हासिल कर अपने परिवार व इलाके का नाम रोशन किया। सरकार द्वारा इंटर एवं स्नातक प्रशिक्षित 1042 शिक्षकों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण किया गया, जिसमें बगोदर के 3 बेटे और 1 बेटी शामिल हैं।बेटा-बेटियों की सफलता नियुक्ति पत्र पाने वालों में बगोदर बाजार निवासी व्यवसाई सह सामाजिक कार्यकर्ता आलोक कुमार साहु की बेटी पूजा कुमारी, मुंडरो के मुखिया बंधन महतो के भाई टेकलाल प्रसाद महतो, दोंदलो पंचायत के पडरिया निवासी जितेंद्र कुमार सिंह एवं देवराडीह पंचायत के करंबा निवासी मिथिलेश कुमार महतो उर्फ राजू महतो शामिल हैं। चारों को नियुक्ति पत्र मिलने से परिवार के साथ पूरे गांव-मुहल्ले में खुशी की लहर है। उन्हें बधाईयां दी जा रही हैं।परिवार की खुशी बेटी पूजा को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.