बगोदर के युवक की सड़क हादसे में महाराष्ट्र में हुई मौत
गिरडीह, मई 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। महाराष्ट्र गए बगोदर बाजार निवासी विनोद जायसवाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उसका शव नागपुर अंतर्गत पिंडरपुरी थाना क्षेत्र में सड़क पर पड़ा मिला। पिंडरपुरी थाना पुलिस ने शव को जब्त कर शुक्रवार को घटना की जानकारी परिजनों को दी। शव लाने के लिए परिजन महाराष्ट्र के लिए निकल चुके हैं। परिजनों के अनुसार विनोद एक सप्ताह पहले 22 मई को दो-चार साथियों के साथ मुंबई गया था। 24 मई को मुंबई पहुंचने पर उसने साथियों को तबीयत ठीक नहीं लगने की बात कही। इसके बाद साथियों ने 25 मई को उसे ट्रेन से घर के लिए रवाना कर दिया। यह भी पढ़ें- परिवार की आस थी निकलेगी बारात, निकली अर्थी 27 मई तक उसे घर पहुंचना था। जब वह नहीं पहुंचा तो परिजन खोजबीन करने लगे। 29 मई को परिजनों को सूचना मिली कि पिंडरपुरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.