बगोदर के मुंडरो में बरगद पेड़ गिरने से बिजली गुल
गिरडीह, जून 23 -- बगोदर, प्रतिनिधि। सोमवार को बगोदर के पश्चिमी इलाके में लगातार दूसरे दिन हुई मूसलाधार बारिश के साथ आई आंधी ने मुंडरो अंतर्गत बखरीडीह में तांडव मचा दिया। वर्षों पुराना बरगद का विशाल पेड़ जड़ से उखड़ गया और गिरते ही बिजली व्यवस्था की रीढ़ तोड़ दी। पेड़ सीधा बिजली पोल पर गिरा। एक पोल तो चपेट में आया ही, साथ लगे तारों की खिंचाई से करीब दस पोल एक के बाद एक धराशायी हो गए। अटका-मुंडरो मेन रोड पर पोल गिरते के बाद आवागमन भी प्रभावित रहा। घंटों की मशक्कत के बाद पोल हटाए गए तब जाकर रोड खुला। लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। यह भी पढ़ें- बोकारो में बारिश से तबाही: कई इलाकों में गिरे पेड़, घंटो गुल रही बत्ती पोल गिरते ही पूरा इलाका बिजली से कट गया। बखरीडीह समेत आसपास के गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गए। मुखिया बंधन महतो ने बताया कि आंधी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.