गिरडीह, मार्च 29 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर इलाके के एक प्रवासी मजदूर की मौत होने का मामला सामने आया है। मुंबई के नागपुर में सड़क दुघर्टना में मजदूर की मौत हुई है। मृतक का नाम लालेश्वर मिस्त्री है। रामनवमी के दिन सड़क दुघर्टना में उसकी मौत हुई है। अभी शव वहीं पड़ा हुआ है। आज शव पहुंचने की संभावना है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। इधर, प्रवासी मजदूर की मौत की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह शनिवार को पीड़ित परिजनों के घर पहुंचे एवं घटना की जानकारी ली। उन्होंने घटना को दु:खद बताया है। साथ ही जिस कंपनी में वह काम करता था उसके मालिक से मुआवजा को लेकर बातचीत की है। मौके पर मौजूद प्रवासी मजदूरों के सहायतार्थ कार्य करनेवाले जरमुन्ने पश्चिमी के पूर्व मुखिया संतोष कुमार रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.