गिरडीह, अप्रैल 18 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अटका बाजार टांड़ के रहनेवाले एक प्रवासी मजदूर की भेलोर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का नाम खागेन्द्र मंडल है। शुक्रवार को एंबुलेंस के माध्यम से उसका शव गांव पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में मातम फैल गया। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर झामुमो नेता शत्रुध्न प्रसाद मंडल मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि प्रवासी मजदूर खागेन्द्र मंडल मुंबई में मजदूरी करता था। वहां उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्थानीय स्तर पर उसका इलाज किया गया, बेहतर इलाज के लिए वहां से भेलोर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- ट्रेन हादसे में तमिलनाडु में युवक की मौत, शव पहुंचते ही घर में म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.