गिरडीह, फरवरी 15 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड के दो प्रवासी मजदूरों की मौत होने की खबर सामने आई है। एक की मलेशिया में तो दूसरे की विशाखापत्तनम में मौत हुई है। दोनों की मौत होने की सूचना शनिवार को परिजनों को मिली है। इसके बाद विधायक नागेन्द्र महतो एवं पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिजनों से मुलाकात करने गांव पहुंचे एवं परिजनों को हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि जरमुन्ने पूर्वी पंचायत के नावाडीह गांव निवासी बालेश्वर महतो की विशाखापत्तनम में एवं अड़वारा पंचायत के जमुआरी गांव निवासी वकील सिंह की मलेशिया में मौत हुई है। दोनों की आकस्मिक मौत होने की सूचना है। पीड़ित परिजनों ने विधायक एवं पूर्व विधायक से सहयोग की अपील की है। साथ हीं उचित मुआवजा के साथ शव भेजने की मांग की है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.