बगोदर के दो प्रवासी मजदूरों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
गिरडीह, सितम्बर 30 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के दो प्रवासी मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। एक की मौत मुंबई में तो दूसरे की मौत छत्तीसगढ़ में हुई है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर हिम्मत बंधाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, बगोदर प्रखंड के ग्राम ढिबरा के प्रवासी श्रमिक विश्वनाथ महतो (37) का महाराष्ट्र के बेलापुर में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के क्रम में मौत हो गयी। बताया गया कि विश्वनाथ महतो हाइवा चला रहे थे, तभी दुर्घटना के शिकार हो गए। मंगलवार को बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने उनके परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी। उन्होंने आश्वासन दिया कि शव को महाराष्ट्र से झारखंड लाने की प्रक्रिया चल रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.