गिरडीह, अप्रैल 25 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र के अटका पश्चिमी पंचायत के लिए एक अच्छी खबर है। यह खबर स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी हुई है। दुर्गा मंदिर से थोड़ी दूरी पर तालाब के पास सरकारी स्तर पर प्राथमिक स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भवन का निर्माण किया जाएगा। जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार के द्वारा शुक्रवार को निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। मौके पर अटका पश्चिमी के पूर्व मुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि जिबाधन मंडल, अटका पूर्वी के मुखिया संतोष प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य टेक नारायण साव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे। स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास होने से पंचायत के लोगों में उत्साह देखा गया। मौके पर जिप सदस्य दुर्गेश कुमार ने बताया कि 15वां वित्त आयोग अनुदान मद से लगभग 55 लाख रुपए की लागत स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.