बगोदर की बेटी की बोकारो के नावाडीह में गला रेतकर हत्या
गिरडीह, मई 14 -- बगोदर। बगोदर की बेटी का बोकारो जिला के नावाडीह थाना क्षेत्र में गला रेतकर हत्या कर दी गई। गांव के ही एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया है। घटना मंगलवार की है। इधर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों के द्वारा डुमरी-बेरमो गोमिया रोड को जाम कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतका के नैहर बगोदर के बालक गांव में मातम का माहौल है। बेटी की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। मृतका का नाम पूनम कुमारी, उम्र 23 साल है तथा वह विवाहित थी। यह भी पढ़ें- महिला की हत्या को ले रोड जाम, आरोपी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार उसका विवाह नावाडीह थाना क्षेत्र के चपरी निवासी प्रभु देव मुंडा के साथ हुआ था। घटना को लेकर मृतका की मां मालती देवी ने नावाडीह थाना में लिखित शिकायत की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.