गिरडीह, मई 31 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर थाना क्षेत्र के अड़वारा पंचायत स्थित तुकतुको गांव से एक दुखद घटना सामने आई है। 20 दिनों के अंदर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई है जबकि एक सदस्य जिंदगी और मौत से जूझ रही है। जानकारी के अनुसार, तुकतुको निवासी चंद्रदीप महतो टंडवा में एक कंपनी में ड्राइविंग का काम करते थे। 11 मई को कार्य के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। इसके बाद 27 मई को उनकी पत्नी दिनेश्वरी देवी, 12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार एवं 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तीनों को दस्त होने लगा। परिजन तीनों को बगोदर सीएचसी ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद हजारीबाग शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान 28 मई को प्रियंका कुमारी की मौत हो गई। इसके बाद मां और बेटे को रांची के एक अस्पताल में भ...