गिरडीह, जनवरी 9 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र में सात महीने में बाल विवाह के दो मामले सामने आए हैं। दोनों मामलों में बगोदर थाना में एफआइआर दर्ज की गई है।‌ जिसमें पुलिस के द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई है। बाल विवाह का ताजा मामला एक जनवरी को बगोदर थाना में दर्ज किया गया है। यह मामला अड़वारा पंचायत का है। अड़वारा के पंचायत सचिव फलजीत प्रसाद के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। जिसमें कहा गया है कि बीडीओ के द्वारा सूचना दी गई थी कि अड़वारा में एक जोड़ा नाबालिग का विवाह संपन्न कराया गया है। इसकी जांच करने पर मामला सही पाया गया। मामले में नाबालिग जोड़े के अभिभावकों के खिलाफ बगोदर थाना में मामला दर्ज कराया गया है। थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि एफआइआर दर्ज कर ली गई है, मगर नाबालिग जोड़े फरार है। जोड़े की गिरफ्तारी के...