बगोदर: रोड डिवाइडर-शौचालय के पास कूड़े का ढेर
गिरडीह, जून 14 -- बगोदर, प्रतिनिधि। स्वच्छ भारत का नारा बगोदर बाजार में महज पोस्टर बनकर रह गया है। जगह-जगह गंदगी और कचरे का अंबार लगा है, पर सफाई के नाम पर न सरकारी पहल दिख रही है, न गैर सरकारी। नतीजा - बगोदर की पहचान अब गंदे बाजार के रूप में होने लगी है।स्वच्छता की स्थिति सबसे बुरी हालत बगोदर थाना गेट, बस स्टैंड परिसर स्थित सार्वजनिक शौचालय और जीटी रोड के डिवाइडर के नीचे है। थाना गेट के पास जब्त गाड़ियां बेतरतीब खड़ी हैं। उसी की आड़ में लोग मल-मूत्र त्याग कर रहे हैं और कचरा फेंक रहे हैं। बस स्टैंड शौचालय के पास होटल-ठेला वाले कचरा फैला रहे हैं। डिवाइडर और रोड किनारे स्थानीय लोग ही रोज कचरा डाल रहे हैं।प्रशासन की लापरवाही थाना के बाहर रोड किनारे जैसे-तैसे खड़े वाहनों का मामला शांति समिति की बैठक में कई बार उठ चुका है। स्थानीय लोगों का आरो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.