गिरडीह, मार्च 29 -- बगोदर। बगोदर प्रखंड के ग्रामीणों इलाके की फिजा महुआ की सुगंध से इन दिनों महक रहा है। महुआ चुनने के लिए देर रात से सुबह तक जंगली इलाके में लोगों को भीड़ देखी जा रही है। इससे जंगली इलाका भी इन दिनों गुलजार रह रहा है। हालांकि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से महुआ का फूल प्रभावित हुआ है। बता दें कि महुआ के पेड़ से फूल देर रात में ही गिरना शुरू हो जाता है। जिसे लोग चुनकर घर लाते हैं और उसे धूप में सूखाकर बिक्री करते हैं। मौसम अगर गर्म है तब आधी रात से ही महुआ का फूल गिरने लगता है। इसके फूल को ही महुआ कहा जाता है और फूल के बाद फल आता है जिसे कोड़ी कहा जाता है। कोड़ी पक जाता है तब उसे तोड़कर लोग घर लाते हैं और उसे सूखाकर उससे तेल चुलाते हैं। उक्त तेल का उपयोग खान-पान में किया जाता है।यहां यह भी बता दें कि महुआ के फूलों को चुनकर उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.