गिरडीह, फरवरी 17 -- बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर स्थित रामकृष्ण विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन में सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन कॉलेज के सचिव शैलेंद्र कुमार मालव, प्राचार्य डॉ अरुण कुमार दुबे, डिवाइन पब्लिक स्कूल बेको के डायरेक्टर नवीन कुमार, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बगोदर के डायरेक्टर रंजीत कुमार एवं प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जमुनिया, हेसला के डायरेक्टर जगदीश प्रसाद, आरसी मेमोरियल पब्लिक स्कूल बगोदर के डायरेक्टर शिवेंद्र कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी प्रशांत कुमार कुंदन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। रोजगार मेला में ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल बगोदर में 36 अभ्यर्थी, डिवाइन पब्लिक स्कूल बेको में 27 अभ्यर्थी, आरसी मेमोरियल स्कूल बगोदर में 26 अभ्यर्थी, डीएभी मोती पब्लिक स्कूल मुंडरो में 24 अभ्यर्थी, प्रज्...