गिरडीह, अप्रैल 12 -- बगोदर। सोना-चांदी का आभूषण पहनकर सड़क पर चलना महिलाओं के लिए खतरा साबित हो रहा है। उनके आभूषणों पर बदमाशों की नजर रह रही है। राह चलती महिलाओं से सरेआम आभूषणों की छिनतई कर ली जा रही है। 6 महीने में इस तरह की दो घटनाएं हुई है। उल्लेखनीय रहे कि शुक्रवार को जहां एक सरकारी शिक्षिका के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने सोने की चेन की छिनतई कर ली वहीं 6 महीने पूर्व भी राह चलती एक सेवानिवृत्त शिक्षिका के गले से भी सोने के चेन की छिनतई कर ली गई थी। इस तरह से यह कहना गलत नहीं होगा कि आभूषण पहनकर सड़क पर चलना महिलाओं के लिए खतरा के समान है। आखिर बाइक सवार दो अपराधी कौन हैं जिनकी नजर महिलाओं के आभूषणों पर टिकी रहती है और फिर मौका देख वे झपट्टा मारकर फरार हो जाते हैं। चूंकि छिनतई की दोनों घटनाओं को अंजाम देनेवालों के कारनामे मिलते-जु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.