बोकारो, जनवरी 15 -- कसमार, प्रतिनिधि। कसमार थाना क्षेत्र में बढ़ते सड़क दुर्घटना को रोकने व यातायात के नियमों के अनुपालन को लेकर बुधवार को तीनकोनिया चौक में कसमार थाना प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में कसमार पुलिस ने वाहन चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी कुंदन कुमार व एसआई रंजन कुमार सिंह ने बगैर हेलमेट बाइक चलानेवाले दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। थाना प्रभारी ने इस दौरान शराब पीकर बाइक चलनेवाले व बगैर कागजात के सड़क पर तीन सवार बाइक चालक की बाइक जब्त करते हुए चालान काटने के लिए अग्रेतर कार्रवाई की। इस बार सिर्फ हिदायत देकर कुछ लोगों को छोड़ दिया गया, लेकिन अगली बार अगर पकड़े गए, तो निश्चित रूप से चालान काटी जाएगी। उन्होंने बगैर हेलमेट बाइक चलानेवालों को रोककर बताया कि जीवन अनमोल है। कभी भी घर ...