संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत तामा उर्फ तामेश्वरनाथ में नियमों को ताक पर रख कर स्वीकृत परियोजना की बजाय दूसरी जगह कार्य करा दिया गया। इतना ही नहीं रोजगार सेवक ने मजदूरों की हाजिरी भी लगाई और टीए ने मॉपी भी कर दी। हद तो यह हो गई कि वेबसाइट पर फीड करके वेजलिस्ट भी निकाला गया, लेकिन फिर डिलीट कर दिया। मजदूरों की मजदूरी का भुगतान नहीं होने से प्रकरण सीडीओ तक पहुंच गया। सीडीओ ने संबंधित जिम्मेदारों को तलब किया तो गड़बड़ी की पोल खुल ही गई। सख्त सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कराए जाने का निर्देश दिया है। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी के मुताबिक विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत तामा उर्फ तामेश्वरनाथ में मनरेगा योजना से झंझवा तालाब में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.