बगैर सूचना गैरहाजिर 151 शिक्षकों का वेतन रोका
प्रयागराज, मई 17 -- प्रयागराज। 18 अप्रैल से 15 मई तक निरीक्षण के दौरान बगैर सूचना गैरहाजिर रहे 151 शिक्षकों, शिक्षिकाओं, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और परिचारकों का वेतन/मानदेय रोकते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। अनुपस्थिति के संबंध में समुचित साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण उपलब्ध नहीं कराने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई है। इस लापरवाही में पांच प्रधानाध्यापकों का भी वेतन रोका गया है। इनमें आदर्श प्राथमिक विद्यालय शिवकुटी के परमेश्वर दयाल अहिरवार, बहरिया के नंद लाल पटेल, धनुपुर के मो. फैज अहमद सिद्दीकी, फूलपुर के अखलाक हुसैन और धनुपुर के राजेश सिंह शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.