फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 17 -- शमसाबाद, संवाददाता। बाजार मंडी मार्ग स्थित पुराने उपकेंद्र के पास जल निगम की ओर से पानी कनेक्शन के लिए गुरुवार की शाम बिना किसी सूचना के सड़क खुदाई शुरू कर दी गयी। सड़क पर आटो और जनरेटर रखकर मार्ग पूरी तरह बंद कर दिया गया जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इससे मोहल्ले के लोगों में नाराजगी है। मोहल्ला गढ़ी, बाजारकला, इमली दरवाजा, बाजार मंडी सहित कई क्षेत्रों में सड़क खुदाई के कारण सड़कें क्षतिग्रस्त हैं जिससे पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है। गढ़ी मोहल्ले में पुलिया टूटने से नालियों का पानी भी नहीं निकल पा रहा है। यह भी पढ़ें- पुल के नीचे का नाला हो रहा दुरुस्त, जून में मीठापुर फ्लाईओवर पर दौडेंगी गाड़ियां इससे गुस्साये दो दर्जन से अधिक लोग चेयरमैन प्रतिनिधि नदीम फारुकी के पास पहुंचे। पूरी समस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.