पटना, अप्रैल 15 -- पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के एक बुजुर्ग ने अपने ही तीन पोतियों के खिलाफ थाने में 35 लाख की अवैध निकासी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दादा के बैंक खाते में फोन नंबर बदलवा कर चेक के जरिए पैसों की निकासी की गई। हनुमान नगर के 87वर्षीय बिक्रमा लाल ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि उनकी तीन पोतियां स्तुति लाल, आस्था लाल और ईशानी लाल ने भारी आर्थिक क्षति पहुंचाई है। तीनों ने बैंक में उनका मोबाइल नंबर बदलवाकर अपना नंबर लिखवा दिया। इसकी जानकारी उन्हें नहीं हुई। इसके बाद चेकबुक के माध्यम से 28 मार्च से निरंतर पैसे की निकासी करती गईं। मेरी एक पोती ने बैंक के तीन कर्मियों के साथ मिलकर पूरी साजिश रची। तीनों कर्मी डॉक्टर कॉलोनी में एक बैंक में तैनात हैं, जहां मेरा खाता है। जब मैंने साइबर थाने में ...