सोनभद्र, अप्रैल 1 -- सोनभद्र। मेडिकल कालेज के प्रिंसिपल ने बगैर सूचना के गायब 50 डाक्टरों को नोटिस जारी किया है। इनके गायब होने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर पड़ने लगा है। प्रिंसिपल ने इस मामले से शासन को भी अवगत करा दिया है। स्वशासीय राजकीय मेडिकल कॉलेज सोनभद्र में सरकारी बांड के तहत दो साल के लिए 96 जूनियर डॉक्टर तैनात किए गए हैं। इसी बीच अचानक करीब 50 जूनियर डॉक्टर के गायब होने से सीनियर डाक्टर और शेष जूनियर डॉक्टरो के ऊपर और भार बढ़ गया है। वहीं बगैर सूचना के डाक्टरों के गायब होने से विभाग में हड़कंप मच गया है और संबंधित अधिकारी उनके बारे में पता लगाने में जुट गए हैं । इस संबंध में उप मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर तपन मंडल ने बताया कि विभाग ऐसे डॉक्टरों को नोटिस भेजा है, लेकिन अभी तक इन डॉक्टरों ने जवाब नहीं दिया है। उन्होंने बताया कि इस ...