चंदौली, मार्च 28 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बिजली कर्मचारियों और स्टेशन आफिसरों की सुरक्षा को लेकर सख्त हो गया है। शुक्रवार को अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह और अधीशासी अभियंता नरेश कुमार सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान लाइनमैन एसएसओ और जेई को सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया। इस मौके पर कर्मचारियों को संरक्षा संबधित संकल्प दोहराया। चेताया कि बगैर सुरक्षा किट कार्य करने और निर्देशों का पालन नहीं करने पर कर्मचारी हटा दिए जाएंगे। बीते 14 फरवरी को अमड़ा उपकेंद्र से जुड़े एक लाइन मैन की मौत हो गई थी। इस मामले में पूर्वाचल विद्युत वितरण निगम के एमडी शंभू कुमार ने बड़ी कार्यवाही करते हुए एक्सईएन विपिन कुमार, एसडीओ मदन गोपाल श्रीवास्तव,जेई इंद्रजीत सिंह सहित अन्य दोषी कर्मचारियों को निलंबित कर दिया था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.