सोनभद्र, अप्रैल 10 -- अनपरा,संवाददाता। राविप जूनियर इंजीनियर्स संगठन ने वितरण परिवर्तकों (ट्रांसफार्मरों)की क्षतिग्रस्तता रोकने एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए जाने हेतु शुक्रवार 10 अप्रैल को व्यापक कार्यशाला का आयोजन किया । कार्यशाला में परिवर्तकों की सुरक्षा, समयबद्ध मेंटेनेंस, तकनीकी सुधार एवं विद्युत दुर्घटनाओं की रोकथाम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही, जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे अवर अभियंताओं की समस्याओं एवं चुनौतियों को भी प्रमुखता से उठाया गया।केंद्रीय अध्यक्ष ई. गोपाल वल्लभ पटेल ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समस्याओं का व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत करना है। परिवर्तकों की क्षतिग्रस्तता को न्यूनतम करने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मानव संसाधन एवं यथार्थपरक कार्यप्रणाली सुनिश्चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.