गाज़ियाबाद, अप्रैल 21 -- गाजियाबाद, गुलशन भारती। डीपीएसजी मेरठ रोड द्वारा बगैर सहमति के स्कूल समय बढ़ाने को लेकर अभिभावकों का विरोध जारी है। अधिकारियों पर उदासीनता का आरोप लगाते हुए इंडियन पैरेंट्स एसोसिएशन (आईपीए)ने अब इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को पत्र लिखकर गुहार लगाई है।आईपीए का कहना है कि बिना अभिभावकों और अधिकारियों की सहमति के स्कूल समय में अतिरिक्त समय वृद्धि को वापस कराने के लिए अभिभावक पिछले 18 दिन से संघर्ष कर रहे हैं। स्कूल से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक प्रदर्शन कर न्याय की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। अलग-अलग अभिभावकों ने राष्ट्रपति के नाम सैकड़ों पत्र भेजकर भी न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- उदासीनता: बस्ते के बोझ से कराह रहा स्कूली बच्चों का बचपन अब मामले में इंडियन पेरेंट्स एसोसिएशन ने...