छपरा, मई 11 -- छपरा, नगर प्रतिनिधि। डीएम के जनता दरबार में सोमवार को उपस्थित सभी 74 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना और कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। नगरा के एक आवेदक ने उनकी निजी जमीन पर बगैर सहमति के सड़क निर्माण किये जाने और मुआवजा भुगतान नहीं किये जाने की शिकायत की। अंचलाधिकारी नगरा को स्थलीय जांच करने को कहा गया।
समस्याओं की सुनवाई सदर छपरा प्रखंड की एक महिला ने सड़क दुर्घटना में 2018 में उनके देवर की मौत होने के बाद मुआवजे का भुगतान नहीं होने की शिकायत की। जिलाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को मामले की जांच कर नियमानुसार मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा। परसा के एक आवेदक द्वारा शिकायत की गई कि उनकी बाइक की चोरी होने के बाद मद्य निषेध विभाग द्वारा चालान किया गया। चालान की राशि जमा किये...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.