बगैर सत्यापन के वृद्ध व नाबालिग बच्चों पर एफआईआर करने पर होगी कार्रवाई
मोतिहारी, मई 21 -- मोतिहारी। कानून व्यवस्था को और दुरुस्त करने व निर्दोषों को राहत देने के लिए एसपी स्वर्ण प्रभात ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आपसी रंजिश या विवादों में नाबालिग बच्चों या बुजुर्गों के नाम पर एफआईआर दर्ज कर दी जाती थी। इस पर रोक लगाने के लिए एसपी ने जिले के सभी एसडीपीओ, अंचल निरीक्षकों (सीआई) और थानाध्यक्षों को निर्देश जारी किया है। इसमें प्राथमिकी दर्ज करने के समय उम्र का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश जारी किया है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि प्रायः ऐसा देखने को मिल रहा है कि लोग नाबालिग बच्चे या वृद्धजनों का नाम केस में दे देते है। सभी थानाध्यक्ष/सर्किल इंस्पेक्टर/डीएसपी को निर्देशित किया गया है कि एफआईआर दर्ज करते समय उम्र का सत्यापन सुनिश्चित करें। अनावश्यक नाबालिग बच्चे या वृद्धजनों पर केस दर्ज नहीं करें। अथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.