मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 5 -- बिहार के मु्जफ्फरपुर में एक अफगानी नागरिक अवैध तरीके से रह रहा था। बगैर वैध वीजा के अफगानी नागरिक इस्माइल रहीमी को अपने घर में होमगार्ड के प्रदेश अध्यक्ष अरुण ठाकुर ने अपने घर में पनाह दी थी। इस मामले में अरुण ठाकुर पर शिकंजा कस गया है। पुलिस ने उनके खिलाफ न्यायालय में साक्ष्य पेश किया है। अरुण ठाकुर ने रहीमी को अपने घर में काम करने के लिए रखा था। यही नहीं उसके वीजा नवीकरण के आवेदन में भी अपने पुत्र हर्षित आनंद का मोबाइल नंबर दर्ज किया था। नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के नाम पर भारत आए इस्माइल रहीमी के वहां पढ़ने का भी कोई सबूत नहीं मिला है। पुलिस के साक्ष्य पेश करने के अलावा विशेष कोर्ट ने अरुण ठाकुर की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अफगानी नागरिक के साथ धराए हर्षित आनंद, रौशन कुमार और उस्मान खान पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.