कौशाम्बी, दिसम्बर 16 -- आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व डीएम के आदेश पर मंगलवार को सहायक आयुक्त खाद्य ममता चौधरी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम ने बढ़नपुर-कादीपुर इचौली स्थित एक फर्म में छापेमारी की। इस दौरान भारी मात्रा में विभिन्न ब्रांडों के पाए गए भुने हुए चने को टीम ने सीज कर दिया। बढ़नपुर-कादीपुर इचौली स्थित कृष्णा इंटरप्राइजेज का मंगलवार को खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा निरीक्षण किया गया। बिना लाइसेंस के संचालित फर्म में विविध प्रकार के ब्रांडों के भुने चने का स्टाक पाया गया। खाद्य विभाग ने कस्तूरी ब्रांड भुना चना, सेवेनअप ब्रांड रोस्टेड चना, सागर ब्रांड रोस्टेड चना व एक अन्य ब्रांड के भुने चने का सैंपल संग्रहीत किया। इतना ही नहीं, मौके पर भंडारित 19,102 किलो भुने चने को सीज कर विक्रेता की अभिरक्षा में सौंप दिया गया। मौके ...