पीलीभीत, अप्रैल 27 -- पीलीभीत। शहर में एक कोल्ड स्टोरेज को लेकर उठे सवालों के बीच मंडी प्रशासन ने बिना लाइसेंस और मानक पूरे न करने वाले कोल्ड स्टोरेज का सर्वे कराने का निर्णय किया है। इसके लिए टीम का गठन कर दिया गया है। ताकि जांच टीम की रिपोर्ट पर एक्शन किया जा सके। पिछले दिनों शहर के ब्रह्मचारी घाट मार्ग पर संचालित एक कोल्ड स्टोरेज का मामला उठने के बाद मंडी समिति प्रशासन सक्रिय हो उठा है। मंडी प्रशासन के कार्याधिकार क्षेत्र में ऐसे कोल्ड स्टोरेज होते हैं कि जो किसी भी भंडारण क्षेत्र को लेकर कार्यशील हैं। जिला उद्यान अधिकारी द्वारा कोल्ड स्टोरेज की जांच कर रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। साथ ही इसमें कोल्ड स्टोरेज संचालक को नोटिस देकर जवाब लिया गया है। अब मंडी समिति प्रशासन ने भी इस पर संज्ञान लिया है। इसमें मंडी सचिव ने टीम का गठन...