बगैर लाइसेंस चलाते मिले ओटी, विभाग ने जड़ा ताला
कानपुर, मई 15 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता स्वास्थ्य विभाग ने लंबे समय बाद अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। एसीएमओ डॉ रमित रस्तोगी ने मंगला विहार प्रथम में आधा दर्जन अस्पतालों व डायग्नोस्टिक सेंटरों का निरीक्षण किया। इस दौरान विधि हॉस्पिटल का ओटी बगैर लाइसेंस संचालित होता मिला। यहां दो मरीजों का इलाज किया जा रहा था। एसीएमओ ने बताया कि ओटी को सील करके तीन दिन का नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। वहीं लाइफ स्पैन डायग्नोस्टिक सेंटरों को अवैध रूप से संचालन में सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि आगे भी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.