बगैर लाइसेंस के बेची जा रही दवाइयां जब्त
फरीदाबाद, मई 15 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और ड्रग कंट्रोल विभाग की संयुक्त टीम ने नगला एन्क्लेव पार्ट-2 स्थित एक न्यूट्रिशन स्टोर पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी और स्टेरॉयड दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फरीदाबाद को गुप्त सूचना मिली थी कि नगला एन्क्लेव पार्ट-2 में संचालित न्यूट्रिशन स्टोर पर फूड सप्लीमेंट की आड़ में स्टेरॉयड दवाएं बेची जा रही हैं। शिकायत में कहा गया था कि इन दवाओं के सेवन से युवाओं की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। सूचना के आधार पर औषध नियंत्रण अधिकारी (डीसीओ) प्रवीण राठी की टीम ने पुलिस के साथ स्टोर पर औचक निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर मेडिकल स्टोर सील, संचालक फरार जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.