गिरडीह, फरवरी 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के भंडारीडीह में इनदिनों बिना रॉयल्टी चालान के क्रशर से अवैध गिट्टी बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। संबंधित क्रशर से गिट्टी के हो रहे अवैध कारोबार से खनन विभाग का प्रतिदिन राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है और जीएसटी की चपत लग रही है। जानकारों का कहना है कि सबंधित विभाग के साथ सेटिंग गेटिंग के तहत क्रशर संचालक द्वारा गिट्टी के अवैध कारोबार का अंजाम दिया जा रहा है। बात यहीं खत्म नहीं होती है। क्रशर संचालन में भी मापदंडों का अनुपालन नहीं किया जा रहा है। संबंधित क्रशर को पंद्रह ट्रैक्टर गिट्टी तैयार करने का निर्देश प्राप्त है, लेकिन यहां दर्जनों ट्रैक्टर एक दिन में गिट्टी तैयार की जा रही है। क्रशर में क्षमता से अधिक तैयार गिट्टी बिना रॉयल्टी चालान धड़ल्ले से बेची जा रही है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.