कानपुर, अप्रैल 10 -- कानपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कल्याणपुर क्षेत्र में अवैध व मानकों को दरकिनार करने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। शुक्रवार को पुलिस के सहयोग से चले अभियान में व्यापक स्तर पर खामियां मिलीं। चार अस्पताल ऐसे मिले जो लंबे समय से बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे थे। वहीं एक अस्पताल का ओटी भी सील किया गया, जबकि नौ को मानकों का पालन नहीं करने पर नौ अस्पतालों को नोटिस दिया गया। एसीएमओ व नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. रमित रस्तोगी के नेतृत्व में शुक्रवार को अभियान के तहत दिव्य, एमएस, जी-वन, रिलैक्स हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। बताया कि चारों अस्पताल बगैर रजिस्ट्रेशन मिले, वहीं यहां कोई डॉक्टर-मेडिकल स्टॉफ भी नहीं मिला। वहीं अनुष्का प्रान्जुल हॉस्पिटल की ओटी सील कर दी गई। बताया गया कि गंदगी व मानक अनुरूप ओटी का संचालन नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.