चंदौली, अप्रैल 30 -- सकलडीहा। सकलडीहा कस्बा स्थित सघन तिराहे पर बीते कई दिनों से मुआवजा नहीं मिलने से निर्माण कार्य रूका था। गुरुवार को सुबह भू स्वामी को मुआवजा दिये बगैर कार्यदायी संस्था की ओर से सड़क निर्माण शुरू कराये जाने पर आक्रोश है। भू स्वामी ने इसकी शिकायत पूर्व में एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से किया था। आरोप है कि भू स्वामी का भूमिधरी होने के बाद भी मुआवजा नही दिया गया। और सड़क निर्माण के लिये जेसीबी लगाकर कार्य शुरू करा दिया गया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि नियमानुसार सभी को मुआवजा दिया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...