बगैर मानक दौड़ती मिलीं दो स्लीपर बसें सीज, यात्री उतारे
फिरोजाबाद, सितम्बर 12 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार सुबह सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने हाईवे पर दौड़ रही दो स्लीपर बसों पर कार्रवाई की। इन स्लीपर बसों के द्वारा मानक का पालन नहीं किया जा रहा था। एआरटीओ की जांच में परमिट की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर इन दोनों बसों को सीज कर दिया है। इन बसों में यात्रा कर रही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। एआरटीओ ने रोडवेज बस रुकवा कर उनमें बैठाकर गंतव्य के लिए रवाना किया। लंबी दूरी तय करने वाली स्लीपर एवं ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट बसों में यात्रियों की सुरक्षा को पुख्ता करने कि लिए शासन द्वारा ऑपरेशन कवच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में फिटनेस, सुरक्षा मानक, इमरजेंसी एक्जिट, अग्निशमन यंत्र, फर्स्ट एड बॉक्स आदि की भी जांच की जा रही है, ताकि एक्सप्रेस एवं हाईवे पर दौड़ती बसों को हादसे से बचाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.