बगैर भेदभाव के मरीजों की सेवा करता है नर्सिंग स्टॉफ
बस्ती, मई 13 -- बस्ती। नर्सिंग दिवस पर जिला महिला अस्ताल बस्ती के हौंसला ट्रेनिंग सेंटर में सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। अध्यक्षता सीएमएस डॉ. अनिल कुमार ने किया। निष्ठा व सेवाभाव से मरीजों की सेवा करने वाले नर्सिंग स्टॉफ के कार्यो को सराहा गया। सीएमएस ने कहा कि बिना नर्सिंग स्टॉफ के किसी अस्पताल की कल्पना ही नहीं की जा सकती है। विषम परिस्थितियों में भी मरीज के नजदीक सबसे अधिक समय तक रहकर नर्सिंग स्टॉफ ही इलाज में सहयोग करता है। बिना किसी भेदभाव के मरीज के प्रति नर्स का लगाव ही उसे महान बनाता है। डॉ. सुधांशु, डॉ. सीमा, डॉ. अनीता, डॉ.आशुतोष शर्मा, डॉ. पीएल गुप्ता, डॉ. विमल द्विवेदी ने नर्सिंग स्टाफ के समर्पण, सेवा भावना एवं स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना किया। यह भी पढ़ें- बगैर भेदभाव के मरीजों की सेवा करता है नर्सिंग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.