बगैर बिजली नहीं चल रहे नलकूप, सूख रही फसलें
बागपत, मई 13 -- खेकड़ा। तहसील क्षेत्र में पिछले सप्ताह तेज आंधी आई थी। इस आंधी में काठा मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास उच्च क्षमता के बिजली लाइन का एक खंभा झुकाव ले गया था। पता चलते ही विभागीय जेई ने उस खंभे से जुड़े नलकूपों की बिजली लाइन की आपूर्ति बंद करा दी थी। जिससे दो दर्जन से ज्यादा नलकूप ठप हो गए थे। किसान नरेश आदि ने बताया के विभागीय अधिकारी झुकाव वाले खंभे को दुरुस्त नहीं करा रहे हैं और न हीं उनके नलकूपों की आपूर्ति शुरू करा रहे हैं। एक सप्ताह से आपूर्ति ठप पड़ी है। बगैर सिंचाई उनकी गन्ना और चारे कि फैसले सूखकर बर्बाद होती जा रही है। किसानों ने विभागीय जेई पर खंभा दुरूस्त करने के नाम पर पैसे मांगने का भी आरोप लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.